Age of Lords: Dragon Slayer एक मल्टीप्लेयर रणनीति खेल है इसमें आप इमारतें, ट्रेनिंग युनिट, नई तकनीक, अपनी नायक की क्षमताएँ और दुश्मनों को हरा कर खुद अपने मध्यकालीन साम्राज्य को प्रबंधित करते हैं।
Age of Lords: Dragon Slayer को खेलते वक्त आप अपना अधिकतम समय शहर के सभी पहलुओं को प्रबंधित करने में बिताते हैं। इस खेल में आप सभी तरह की इमारते बना सकते हैं: अनाजघऱ और चीरघऱ, जोकि शहर के विकास के लिए जरूरी है; इसके साथ आप गिरजाघर और सेनावास भी बना सकते हैं जहाँ आप अपने सैनिकों को प्रशिक्षित कर सकते हैं। शहर का प्रबंधन, संसाधन संग्रह और इमारतों का नक्शा सब आप पर निर्भर करता है।
Age of Lords: Dragon Slayer का एक और मुख्य पहलू यह है कि यह एक मल्टीप्लेयर गेम है। आप इसमें दुनिया भर के खिलाडियों के साथ जुड सकते हैं ... अगर आप खेल की सबसे बड़ी मुश्किल जैसै कि ड्रेगन से लड़ना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत ज़रूरी है।
एक अच्छी सेना तैयार करके, कुछ लक्ष्यों को पूरा कर, उपयुक्त सैन्य शक्ति प्राप्त करने के बाद, आप अपनी सेना को लेकर युद्ध लड सकते हैं। समय आने पर, आपको युद्ध भूमि पर अपने कौशल को दिखाना होगा।
Age of Lords: Dragon Slayer एक ऑनलाइन रणनीति भरा गेम है जिसके ग्राफिक्स काफी अच्छे हैं और इसमें कई सारे खिलाड़ी हैं। परंतु यह खेल नया है और काफी रोमांचक भी है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Age of Lords: Dragon Slayer के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी